सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

प्रदीप पुष्कर

यूपी के बरेली में आज सुबह  भीषण सड़क हादसा हो गया । हादसे  में एक ही परिवार के 3 लोगो की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए । बताया जाता कि सिरौली थाना क्षेत्र गुरगांव के पास  बाइक सवार 5 लोग एक ही बाइक पर बैठकर जा  रहे थे इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी जिससे मौके पर पिता – पुत्री और बेटे की मौत हो गई।

 

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भेजने के साथ मृत लोगो के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। बताया जाता है कि हादसे में शिकार लोग रामपुर के शाहबाद के रहने वाले है। वह बिसारतगंज से  अपनी रिश्तेदारी से अपने  घर रामपुर के शाहबाद जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया ।एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सुबह सिरौली थाना क्षेत्र में हुए हादसे में तीन लोगो की मौत हुई है। पुलिस ने घटना में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वही मृत लोगो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज