सिद्धराज सपा छोड़कर भाजपा में शामिल ,

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी  में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए  सियासी गुणा भाग शुरू हो चुकी है | कोई सपा छोड़कर भाजपा में जा रहा है तो कोई भाजपा छोड़ सपा में जा रहा है | इसी क्रम में रुहेलखंड के बरेली जिले में राजनीतिक  हैसियत रखने वाले पूर्व सांसद  कुंवर सर्वराज सिंह के बेटे सिद्धराज सिंह सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है | राजनीतिक पंडित  मान रहे है सिद्धराज के आने से भाजपा को एक तरफ फायदा होगा तो वही दूसरी ओर बिथरी  या आंवला विधानसभा सीट  पर सिद्धराज की टिकट की दावेदारी हो सकती है |

सिद्धराज के पिता  कुंवर  सर्वराज दो बार विधायक और तीन बार आंवला से सांसद रहे हैं।  सिद्धराज सिंह 2017 में आंवला से समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़े थे और  भाजपा के धर्मपाल सिंह से चुनाव हार गए थे। आज लखनऊ में सिद्धराज सिंह को भाजपा के पूर्व  प्रदेश अध्यक्ष  लक्ष्मी कांत बाजपाई  ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई  इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे | वही खबरें यह भी है कि सिद्धराज के भाजपा में आने की खबर से आंवला विधानसभा के  समर्थक बेहद खुश है | बताया यह भी जाता है कि सिद्धराज के परिवार का आंवला और बिथरी क्षेत्र के साथ ही बदायूं के दातागंज सीट पर असर है । 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज