शालू करवा चौथ क्वीन, निधि त्रिपाठी बनी डांडिया क्वीन

SHARE:

बरेली। जहां एक और त्योहारों का सीजन चल रहा है वहीं तमाम बरेली के फाउंडेशन अपने अलग अलग अंदाज में डांडिया करवा चौथ जैसे पर्व के त्यौहार मना रहे  हैं उसी के चलते आवाहन फाउंडेशन ने भी करवा चौथ, डांडिया और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन राजेंद्र नगर स्थित एक होटल में किया जिसमें इनर इस्माइल केयर ग्रुप के निदेशक व लाइफ आर्ट एक्सपर्ट विशेष कुमार की पत्नी सोनम चक बतौर मुख्य अतिथि रहीं।
इस मौके पर सोनम चक ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा बनती है और लोगों में उत्साह बनता है संस्थाओं को सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए और एक दूसरे को जागरूक ही करना चाहिए
संस्था की अध्यक्ष  उपासना पाठक, सचिव डोली, कोषाध्यक्ष दीपिका ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में  मिसेज करवा चौथ क्वीन शालू गुप्ता, डांडिया क्वीन  निधि त्रिपाठी, बेस्ट डांसर  रंजना शर्मा, मेहंदी प्रतियोगिता में  नितिशा शर्मा अब्बल रही यह प्रोग्राम राजेंद्र नगर में होटल में संपन्न हुई।देर शाम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम  में सपना द्विवेदी, रेनू मिश्रा, मीनू चतुर्वेदी, विजयलक्ष्मी सोनी, काजल, मधु मिश्रा, नेहा द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे और प्रोग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रोग्राम में चार चांद लगा दिए |

Advertisement
cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!