शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ हुई फरार

SHARE:

आदर्श

बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र  में एक पत्नी ने अपने पति के साथ शादी के तीसरे दिन बाद  ऐसी बेवफाई कर दी जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक एक युवती शादी होकर मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी होकर तीन दिन पहले आई थी, पति ने सोचा कि वह पत्नी को बाजार से उसकी जरूरत का सामान खरीदवा दे। जैसे ही पति के साथ पत्नी बाजार पहुंची तभी वह  चकमा देकर प्रेमी के साथ नकदी और जेवरात  लेकर फरार हो गई।

Advertisement

मीरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित पति ने बताया कि उसकी  शादी 9 दिसम्बर को ही रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के एक  गांव  की रहने वाली युवती  के साथ हुई थी। वह  रविवार को वह पत्नी के साथ कस्बे में खरीदारी करने गया था। जब वह खरीदारी में व्यस्त था तभी उसकी  पत्नी अपने आशिक के साथ 20 हजार की नकदी और आभूषण लेकर चली गई।

वह अपनी पत्नी को काफी समय तक ढूंढता रहा, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।  काफी खोजबीन के बाद उसको पता चला कि उसकी पत्नी मिलक थाना क्षेत्र के एक  गांव  निवासी अपने प्रेमी के साथ चली गई।  पीड़ित पति  ने नामजद पत्नी और उसके प्रेमी के विरुद्ध मीरगंज थाने में लिखित शिकायत की हैं। 

पीड़ित पति ने बताया कि चार साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था।  दोनों की दोस्ती चार साल पहले रूद्रपुर में एक फैक्ट्री में काम करते समय हुई थी।

कुछ ही महीनों की बातचीत के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।  पांच महीने पहले फैक्ट्री से काम छोड़ दिया और उसके बाद परिवार वाले अपने गांव आ गए, उसके बाद शादी कर दी। 
थाना प्रभारी दयाशंकर ने बताया कि एक युवक ने शाम के समय तहरीर दी है. पुलिस छानबीन में जुटी है।  जल्द आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएंगा।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!