विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बाँटी ट्राई साइकिल

SHARE:

यूपी के शाहजहांपुर में विश्व दिव्यांग दिवस बड़ी ही सम्मान के साथ मनाया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रामलीला के खिरनी बाग मैदान पहुंचकर दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल कान की मशीन उपकरण और कंबल वितरित किए। इस दौरान सड़कों सैकड़ों दिव्यांग जनों ने जिला प्रशासन और सरकार की प्रशंसा करते हुए उनसे इसी तरीके से मदद करने की उम्मीद जताई है।

Advertisement

शाहजहांपुर में खिरनी बाग मैदान में आज विश्व दिव्यांग दिवस बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया गया जहां कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिला प्रशासन और एनजीओ आदर्श दिव्यांग संस्थान की ओर से 70 विकलांगों को ट्राई साइकिल उपकरण कान की मशीनें और पेंशन के प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके साथ ही दिव्यांग जनों को सर्दी के मौसम में कंबल और उपकरण भी वितरण किया गये। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के सभी अधिकारी एनजीओ के पदाधिकारियों ने विकलांगों का सहयोग कर उनसे आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान सुरेश कुमार खन्ना ने सभी दिव्यांगों को ट्राई साइकिल देकर उन्हें हरी झंडी दिखाकर उन्हें घर रवाना किया।

सुरेश खन्ना ने कहा कि आज विश्व  दिव्यांग दिवस है |  वह इस मौके पर  पूरी अपनी सहानुभूति व्यक्त करने के साथ सभी दिव्यांग भाइयों को शुभकामनाएं  भी देते है | उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर में दिव्यांगों के लिए सरकार की ओर से यह कार्यक्रम इसलिए आयोजित किया गया ताकि वह अपने को हर तरह से  सक्षम पाए | शाहजहांपुर में आज 500 लोगों को ट्राई साईकिल ,कैलीपर , आखँ -कान की मशीनें भी वितरित की जा रही है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!