योग अमृत सप्ताह पर योग जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग अमृत सप्ताह के तहत प्राइमरी विद्यालय मुरचोड़ा में योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य प्रशिक्षक भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी सम्राट सिंह ने छात्र – छात्राओं सहित अध्यापकों को योग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए योग क्रियाओं के माध्यम से जागरूक किया।

 

योग अमृत सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दिनचर्या में योग को सम्मिलित करना चाहिए। योग से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियां भी करीब नहीं आती हैं। इस मौके पर प्रधानाध्यापक केदार सिंह, ग्राम प्रधान राजेंद्र मंडल, अध्यक्ष सतीश राठौर, अंजू, अफजाल अहमद, आलोक कुमार भास्कर, अनीता रानी, रीना यादव राकेश शर्मा, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज