बरेली। पत्रकारिता के साथ-साथ खेल की दुनिया में भी अपनी पहचान बना रहे युवा पत्रकार दीपक का जन्मदिन साथी पत्रकारों और शुभचिंतकों ने केक काटकर मनाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने दीपक को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले दीपक पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह न्यूज वन इंडिया-1 के जिला संवाददाता के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार के तौर पर दीपक जिले की स्थानीय खबरों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पत्रकारिता के साथ खेल के क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है।

जन्मदिन के अवसर पर आयोजित केक सेरेमनी में भारत समाचार के पत्रकार दीपक शर्मा, एबीपी न्यूज के भीम मनोहर, लाइव टाइम के पत्रकार दीपक श्रीवास्तव, दीपक गंगवार, टेलीग्राफ के एमडी लाल साहब, अरुण कुमार समेत कई पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने केक काटकर दीपक को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान कई आला अधिकारियों ने भी दीपक को फोन और अन्य माध्यमों से जन्मदिन की बधाई दी। पत्रकार साथियों ने कहा कि दीपक लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उनकी मेहनत और सक्रियता के चलते उन्हें लगातार नई जिम्मेदारियां मिल रही हैं।
केक सेरेमनी के दौरान माहौल पूरी तरह खुशनुमा रहा। साथी पत्रकारों ने दीपक के दीर्घायु होने और जीवन में लगातार सफलता हासिल करने की कामना की। वहीं दीपक ने जन्मदिन पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए सभी पत्रकार साथियों, अधिकारियों और शुभचिंतकों का आभार जताया।



