यह कैसा गुनाह : 7 बीघा जमीन के लिए मां -भाई -भाभी ने कराई थी युवती की हत्या ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

अब्दुल वाजिद ,

यूपी के बरेली में  रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जहां अपनों ने अपने के विश्वास का कत्ल किया है | यहां एक भाई -एक मां और एक भाभी ने मिलकर अपने घर की बेटी का कत्ल कर दिया | दरसल बहेड़ी पुलिस ने 12 मार्च को बहेड़ी बाईपास के गॉडविन स्कूल  के पास  युवती के  मिले शव  के सम्बन्ध में  पुलिस ने खुलासा  किया है |  पुलिस ने युवती की हत्या के सम्बन्ध में युवती की मां – भाई -भाभी को गिरफ्तार किया है |
पुलिस के मुताबिक युवती की हत्या 7 बीघा जमीन के लिए मृतिका के भाई -भाभी और मां ने साजिश रचकर भाड़े के हत्यारों से करा दी | पुलिस ने युवती की हत्या के संबंध में वीरेंद्र पुत्र स्वर्गीय रामप्रकाश निवासी नदेली थाना बहेड़ी।, नेमवती पत्नी स्वर्गीय रामप्रकाश , राजश्री पत्नी वीरेंद्र  निवासी नदेली थाना बहेड़ी , राजेंद्र प्रजापति पुत्र बाबू जी ग्राम बरीपुरा थाना शेरगढ़ को गिरफ्तार किया है , जबकि हत्या में शामिल अन्य सोमू खां पुत्र सरकार अहमद ग्राम बरीपुरा , महेंद्र कश्यप फरार है जिनकी पुलिस को तलाश है |
पुलिस के पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया है कि मृतिका के पिता के नाम 21 बीघा जमीन थी उनके मरने के बाद 7 बीघा जमीन मृतिका हेमलता के नाम आ गई थी | मृतिका के परिजन चाहते थे कि हेमलता के नाम आई जमीन मृतिका के भाई वीरेंद्र के नाम करा दी जाए लेकिन हेमलता तैयार नहीं थी उसका कहना था कि वह अपने हिस्से में आई जमीन को अपनी शादी के बाद अपने भाई के नाम कर देगी | घर में जमीन नाम कराने को लेकर विवाद हुआ लेकिन हेमलता नहीं मानी | वही परिवार को यह डर था कि शादी के बाद हेमलता अपने भाई के नाम जमीं नहीं करेगी | बाद में हेमलता के भाई – भाभी -मां ने उसकी हत्या की साजिश रची |
हेमलता के भाई ने अपनी बहन की हत्या के लिए अपने दोस्तों से संपर्क किया और हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये देना तय किया और एडवांस  10 हजार रूपए दिए | 11 मार्च  की रात्रि को  वीरेंद्र के दोस्त  सोमू , महेंद्र कश्यप , राजेंद्र प्रजापति , एक चार पहिया गाड़ी से नदेली गांव पहुंचे और देररात्रि में सोते वक्त हेमलता के गले में गमछा डालकर हत्या कर दी और बहेड़ी बाईपास के गॉडविन स्कूल के पास फेंक दिया और एक्सीडेंट का रूप देने के लिए उसके ऊपर गाडी भी चढ़ा दी |
बहेड़ी इंस्पेक्टर सुनील अहलावत ने बताया कि युवती की हत्या 7 बीघा जमीन के लालच में की गई थी | हत्या में मृतिका का भाई – भाभी -मां के साथ तीन अन्य लोग शामिल रहे है | हत्या के सम्बन्ध में मृतिका की भाई -भाई -माँ के साथ  एक अभियुक्त राजेंद्र प्रजापति को गिरफ्तार किया गया है | हत्या में मृतिका के भाई वीरेंद्र द्वारा हत्यारों को हत्या करने के बदले डेढ़ लाख रूपए देने की बात भी तय थी जिसमें 10 हजार रूपए एडवांस के रूप में दिए गए थे |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज