माहौर वैश्य नवदुर्गा मंदिर में मनाया गया छठी महोत्सव,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। रोहिली टोला स्थित प्राचीन माहौर वैश्य नव दुर्गा मंदिर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कन्हैया जी का छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने छठी के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पूर्व आचार्य मुकेश मिश्रा ने कन्हैया जी का अभिषेक किया और भोग लगाने के बाद भंडारा शुरू करवाया। राधा- कृष्ण के जयकारे उद्घोष से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। इस दौरान माहौर वैश्य सभा समिति के संरक्षक रामेंद्र प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, महामंत्री श्याम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, पवन गुप्ता,अतीत प्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, वंदना गुप्ता, संतोष गुप्ता, शनि गुप्ता, जीतू गुप्ता, बल्लू गुप्ता, आदि का सहयोग रहा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज