बुलंदशहर में चुनावी रंग : कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी आगामी विधानसभा चुनाव : प्रियंका गाँधी

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने जोर अजमाइश  शुरू कर दी | इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी अपनी चुनावी तैयारियों में तेजी लाना शुरू कर दिया है | आज  बुलंदशहर में आज कांग्रेस ने  प्रतिज्ञा सम्मेलन किया ।इस सम्मलेन में  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शिरकत की और पदाधिकारियों से सीधे बात की। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने  बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगज, आगरा, फिरोजाबाद, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत सहित  14 जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक एक कर बात की। 

प्रियंका गांधी ने ग्राम पंचायत स्तर ही नहीं, ब्लाक और जिला स्तर के पदाधिकारियों से बात की और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ लेवल की तैयारी को जानने की कोशिश की। जहां कांग्रेस पदाधिकारियों ने युवा, महिला, किसान और बेरोजगारी की गम्भीर समस्या को प्रियंका गांधी के सामने रखा |  प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी और अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आजादी का मतलब सत्ताधारी दल नहीं जान सकता। जिस देश को अपनी बलिदान से नेहरू जी, पटेल जी समेत तमाम क्रांतिकारियों ने दिलाई उसका मतलब सत्ताधारी दल भूल गया। भाजपा को आजाद भारत की कमान बिना संघर्ष के मिली है।

मुरादाबाद में प्रियंका करेंगी प्रतिज्ञा सम्मलेन 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गाँधी 15 नवंबर को  मुरादाबाद हुंकार  भरेंगी | प्रियंका गाँधी यहां पहुंचने पर कांग्रेसी पदाधिकारी से संवाद करेंगी ,जनपद के जिला कांग्रेस कमेटी के लोग , ब्लॉक कमेटी के लोग , ग्राम सभा के अध्यक्ष , खासतौर पर फ्रंटल विभाग और प्रकोष्ठ के लोगों से सीधा संवाद करेंगी और यह जानने की कोशिश करेंगी की यूपी के गांवों खलियानों में क्या चल रहा है ?

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment