बुजुर्ग का शव गड्ढे में मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

SHARE:

राजकुमार

फतेहगंज पश्चिमी।। गाँब भिटौली नगला से धनेटा स्टेशन रोड के किनारे पानी भरे गड्ढे से पुलिस ने एक अज्ञात वृद का शब वरामद करके पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक भगवा रंग का कुर्ता पहने हुए था।इसलिये पुलिस उसे बाबा बता रही है। हालांकि ग्रामीण इसे पहली बार देखने की बात कर रहे है।शब पुराना है लेकिन उसकी गर्दन टूटी प्रतीत हो रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही स्थति स्पष्ट होगी।

थाना क्षेत्र के गाँब भिटौली नगला का गोविंदपुरा मजरा है।यहां से आधा किलोमीटर दूर धनेटा स्टेशन को रोड गया है। इस रोड शाम ढलते ही सूनसान क्षेत्र में तब्दील हो जाता है। इसी रोड किनारे मौजूद बारिश के पानी भरे गड्डो में एक वृद्ध की लाश पड़ी देख शनिवार को किसी ग्रामीण की सूचना पर करीब दो बजे पहुंचीं पुलिस ने शब को कब्जे में ले लिया। वृद्ध का शब आधा ऊपर और आधा पानी मे था। उसका शरीर लकड़ गया था। लेकिन गर्दन टूटी होने के कारण घूम रही थी।

ग्रामीणों ने दबी आवाज पहली बार देखने की बात कही। पुलिस के मुताबिक करीब 65 बर्षीय वृद्ध का शब एक सप्ताह पुराना है।उसके चेहरे का मास किसी जंगली जानवर या फिर कुत्तों ने नोच लिया था। भगवा रंग का कुर्ता पहने हुए था।इसलिये पुलिस उसको साधु बता रही है। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया वृद्ध की मौत पानी मे डूबने से हुई है। गांजा का नशेड़ी होने के कारण नशा अधिक होने पर पानी के गड्ढे में गिर गया था।

बताया भीख मांगकर गुजारा करता था। उन्होंने शरीर पर किसी तरह की चोट से इनकार किया है। उनके पास से पहचान का कोई प्रमाण नही मिला है। शब को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।रिपोर्ट आने पर ही तस्वीर साफ होगी।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!