बहेड़ी के मंथन चौधरी को मिला गोल्ड, महामहिम राज्यपाल ने दी।बधाई

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। बांदा कृषि एवं प्रौघोगिक विश्वविद्यालय मे एमएससी (कृषि) मे श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र के मंथन चौधरी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। मंथन को स्वर्ण पदक मिलने पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हे पत्र भेजकर बधाई दी है।

 

क्षेत्र के गांव बिजौरिया निवासी किसान प्रदीप सिंह के पुत्र मंथन चौधरी ने बांदा स्थित बांदा कृषि एवं प्रौघोगिक विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2020-21 मे एमएससी (कृषि) शस्य विज्ञान मे टॉप किया है। मंथन के टॉपर बनने पर उन्हे विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह मे कुलपति ने स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।

 

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मंथन को बधाई देते हुए कहा है कि भविष्यक मे मंथन सतत प्रयास जारी रखें और उन्होंने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसे प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाएंगे। है। मंथन के टॉप करने और स्वयं पदक मिलने पर परिचितों और रिश्तेदारों ने उनके परिजनो व मंथन को बधाई दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज