बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे भाइयों को बस ने रौंदा, एक की मौत

SHARE:

पंकज शर्मा 
अलीगढ़ । इगलास कोतवाली क्षेत्र में मथुरा रोड पर मंगलवार को बस ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई, वही उसके साथ बैठा चचेरा भाई घायल हो गया। दोनों भाई बाइक से बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे।मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव आयरा खेड़ा निवासी कुलदीप (22) पुत्र सत्यवीर अपने चचेरे भाई अनिल पुत्र धर्मवीर के साथ मंगलवार को बाइक से इगलास क्षेत्र में शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। अनिल की बहन हेमा की 26 अप्रैल को शादी है। जैसे ही दोनों युवक कस्बे में पहुंचे सामने से जा रही वोल्वो बस ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में कुलदीप की मौके पर मौत हो गई, वही अनिल घायल हो गया। घायल का सीएचसी में इलाज कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मृतक दो भाइयों में बड़ा है। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!