बरेली में IAS ज्ञानेंद्र कुमार के घर ED की दस्तक, पुलिस को नहीं मिली जानकारी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।

कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के चमरौआ स्थित पुश्तैनी मकान पर ईडी की टीम पहुंचने से मामला गरमा गया है। बताया जा रहा है कि टीम ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की, लेकिन कार्रवाई को लेकर ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। परिवार ने भी मीडिया से बातचीत करने से परहेज किया।

 

 

नवाबगंज इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। ईडी ने उनसे न तो संपर्क किया है और न ही कोई आधिकारिक सूचना दी है। पुलिस से किसी तरह की मदद भी नहीं मांगी गई।

ज्ञानेंद्र कुमार के कुछ समय तक संपर्क से बाहर रहने के बाद मामला चर्चा में आया था। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खड़गे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि ज्ञानेंद्र कुमार निजी काम से अपने गृह जनपद आए हैं और वह लापता नहीं हैं।

ज्ञानेंद्र कुमार KPSC में परीक्षा नियंत्रक रह चुके हैं। आयोग में कथित भर्ती अनियमितताओं की जांच के बीच उनका नाम चर्चा में आया है। हालांकि, उन्हें आरोपी बनाए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज