बरेली : देश प्रदेश में हर कोई परेशान अंबानी अडानी चला रहे है सरकार :शिवपाल यादव

SHARE:

राजकुमार 

फतेहगंज पश्चिमी।। बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव परिवर्तन यात्रा को लेकर फतेहगंज पश्चिमी पहुँचे तो उनका जोरदार  स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में मौजूद भाजपा सरकार को अंबानी अडानी की सरकार बताते हुए तमाम सवाल खड़े करते हुए उसे उखेड़ फेकने का लोगो से अपील की।
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव उत्तरप्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाल रहे है।बुधवार को करीब डेढ़ बजे परिवर्तन यात्रा फतेहगंज पश्चिमी के एक बैंकेटहाल में पहुँची तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान पूरी तरह आत्मविश्वास से भरे शिवपाल यादव ने कहा कि देश प्रदेश में लूटमार मची हुई है। हर कोई परेशान है। सरकार के पास कोई ऐसी योजना नही है।जिससे गरीब जनता का कल्याण हो सके।कहा कि सरकार की योजनाएं पूरी तरह पूंजीपतियों को और  धनवान कर रही है। कहा कि सरकार अंबानी अडानी चला रहे है। जनता आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में इस पूंजीपतियों की सरकार को उखेड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है सरकार अपने किए हुए वायदे भूल चुकी है।महिलाएं सुरक्षित नही है।सरकारी सिस्टम वेहाल हो गया है।पुलिस निर्दोष लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर खुलेआम वसूली करके उत्पीड़न कर रही है। कहा प्रदेश में सरकार किसी की भी बने लेकिन बगैर प्रगतिशील समाज पार्टी के सहयोग से नही बनेगी। कार्यकर्ताओं से अपील की वह हर गाँब हर घर मे जाकर सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताए।इस दौरान पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव,डॉक्टर मोहम्मद खालिद, मलखान सिंह यादव किशन लाल यादव,सरजू यादव,कपिल यादव गोपेश यादव, निजाम रजा, आसिफ अली आदि समेत सौ से अधिक लोग मौजूद रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!