बरेली की बेटी ने कलावा से बनाये रामायण के 501 पात्र , यह कारनामा वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

SHARE:

santosh jee letter

बरेली | कोरोना काल पूरी दुनिया के मुसीबत साबित हुआ तो वही कुछ लोगों ने कोरोना काल में अपने हुनर को पहचाना और उसे समाज के सामने रखकर  समाज का दिल भी जीता  | ऐसा ही बरेली की रहने वाली अंशिका अग्रवाल।  अंशिका ने  कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान लॉकडाउन लग जाने  पर घर में ही कुछ नया करने की ठानी , इसी दौरान टीवी पर  रामायण का प्रसारण पुनः शुरू किया गया। उसी दौरान अंशिका अग्रवाल ने भी रामायण  देखा और कलावा की मदद से  रामायण के 501 पात्रों के नाम चार्टसीट पर लिखना शुरु कर दिये और महज 15 दिनों में अंशिका ने 501 रामायण के पात्र लिख दिये। जब आंशिक ने 501 पात्र लिखे उसके बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया के लिए भी आवेदन कर दिया | कुछ ही समय में अंशिका का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया में शामिल हो गया। 

Advertisement

बीए की छात्रा अंशिका अग्रवाल ने  बताया कि उन्हें रामायण देखने के बाद   उनके मन में ख्याल आया कि क्यों ना रामायण के पात्रों के नाम लिखे जाएं और फिर क्या था उन्होंने चार्ट शीट पर कलावे से 501 पात्रों के नाम लिख डाले उसके बाद उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया के लिए आवेदन किया उसके बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया में अंशिका का नाम शामिल हो गया।अंशिका का कहना है इसके लिए उनके माता पिता ने भी बहुत सहयोग किया है। और साथ ही उनकी टीचर ने भी अंशिका का सहयोग किया | अंशिका का यह कहना है ये सब श्री राम की कृपा से हो पाया। वही इस कार्य के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी प्रशस्ति पत्र देकर अंशिका को सम्मानित करने के साथ महिला कल्याण ने भी  अंशिका को सम्मानित किया।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!