बदायूं में पुलिस ने 12 कछुओं के साथ दो तस्कर किये गिरफ्तार ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बदायूं के आमगांव गांव में तालाब से  कछुए पकड़ रहे दो  तस्करों को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया, इन लोगों के पास से 12 कछुए बरामद हुए हैं।रविवार को बदायूं की थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आमगांव गांव में तालाब के किनारे दो तस्कर कछुए  पकड़ रहे थे ग्रामीणों ने जब देखा तो उन दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी।

 

पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया और दोनों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों ने अपना नाम रवि और राहुल निवासी मीरा सराय गांव थाना सिविल लाइंस बताया है। पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन दोनों के पास से 12 कछुए बरामद हुए हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज