बदायूं : चोरों ने लाखों रूपए के कीमती आभूषण  चुराए , पुलिस मामले की जाँच में जुटी ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

उझानी । बीती रात कोतवाली क्षेत्र के गांव मे चोरों ने घर में घुसकर घर में रखे सोने-चाँदी के लाखों रुपये कीमत के आभूषण समेत हजारों रुपये की नकदी चुराकर फरार हो गये । बीती रात जब परिजन उठे तो घर में अलमारी खुली व सामान बिखरा देख चोरी का एहसास हुआ तो उन्होंने घटना की सूचना पीआरवी 112 व कोतवाली पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया ।

शुक्रवार की रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोमा निवासी जोरावर साहू पुत्र कुंदन लाल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अपने घर की छत पर सो रहे थे कि रात में चोर उनके घर में घुस गए और घर में घुसकर दो सोने की जंजीर, चार सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने के झाले, एक सोने का टीका , तीन जोड़ी पायल, एक चाँदी की तगड़ी, आठ चाँदी के सिक्के, सात जोड़ी बिछिया चांदी के व पचास हजार रुपये नगद चुरा कर ले गए। परिजनों ने बताया जब वह रात दो बजे के समीप उठे तो घर का दरवाजा खुला था और घर का सामान तितर-बितर फैला हुआ था। चोर आभूषणों के खाली डिब्बे गांव के बाहर खेत में फेंक गये थे। इस मामले की जोरावर साहू ने थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना फॉरेंसिक टीम को दी । सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम बारीकी से निरीक्षण कर नमूने लिये । पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और चोरों की तलाश शुरू कर दी है वही गृहस्वामी ने बताया कि उसके घर में 8 से नौ लाख की चोरी हुई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज