फरीदपुर में हादसा, दिल्ली लखनऊ हाईवे पर ट्रक ने मारी टक्कर, डिवाइडर के दूसरे पार जा पहुंची कार, पांच लोग घायल,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

लखनऊ दिल्ली हाईवे पर शनिवार को ट्रक चालक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर पर चढ़कर रॉन्ग साइड जा पहुंची। गनीमत रही कि सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में एक परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मय ट्रक फरार हो गया।
शाहजहांपुर जिले के तिलहर नई बस्ती मोहला निवासी अनस दिल्ली में नौकरी करते हैं। शनिवार सुबह वह औऱ उनकी पत्नी सलमा दिल्ली से तिलहर आ रहे थे। कार को चालक नासिर चला रहा था। फतेहगंज पूर्वी में दोपहर 12 बजे के आसपास रम्पुरा गांव के मोड़ के पर पुलिया के पास शाहजहांपुर की ओर जा रहे ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ सड़क पर जा पहुंची। हादसे में चालक, दंपति व उनके दो छोटे बच्चे घायल हो गए। नासिर, अनस व सलमा की हालत गंभीर है। उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है।

पुलिस नही पहुंच पाई परिजन पहुंच गए

हादसे के बाद घायलों ने मदद के लिए पुलिस व परिजनों को फोन किया। पुलिस फतेहगंज पूर्वी से नही पहुंच पाई। जबकि आधे घंटे में परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। वह खुद फरीदपुर फिर बरेली के अस्पताल ले गये जहां उन्हें भर्ती कराया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज