दादा दादी की हत्या करने वाला नाती गिरफ्तार , हत्या करने के लिए आरोपी बदायूं पहुंचा था ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बदायूं में फैजगंज बेहटा दावरी गांव में रुपए न देने के कारण बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या नाती ने की थी । घटना का खुलासा करते हुए  एसएसपी  बदायूं ने बताया कि नाती गांव के एक कार्यक्रम में आया था और कार्यक्रम अटेंड करके वह दिल्ली चला गया था बाद में वह बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या करने बदायूं आया था |

बदायूं एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि 22 जून को बुजुर्ग दादी भगवान देवी 62 की साड़ी से गला घोट कर तथा दादा प्रेम शंकर 65 की ईट से सिर कुचलकर हत्या  उनके नाती हेमेश ने की  थी । जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त और साड़ी भी बरामद कर ली है पुलिस ने यह भी  बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है पुलिस अभियुक्त को जेल भेज रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज