डॉक्टर पर लगा नर्स के साथ छेड़छाड़ के साथ मारपीट का आरोप ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक नर्स ने एक डॉक्टर पर छेड़छाड़ के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। नर्स का आरोप है कि वह मुड़िया नवी बक्स की पीएससी पर सुबह अपनी ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान
पीचसी पर तैनात डॉक्टर रामकृष्ण वर्मा आये और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे जिसके चलते उसे गंभीर चोटे आई है। पीड़िता का यह भी कहना है कि डॉक्टर ने उसे जान से मार देने की धमकी भी दी है।

बहेड़ी थाना क्षेत्र के पीएचसी में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात नर्स ने बताया वह   मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा की रहने वाली है । हाल में वह  थाना बहेड़ी के मुड़िया नबीबख्श में रहती है। पीड़िता नर्स ने मामले की  सूचना पुलिस को दी । इसके बाद पुलिस  के  नर्स को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ।बहेड़ी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के मामला दर्जकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज