झाँसी में कल पीएम , प्रशासन की तैयारियां लगभग पूरी

SHARE:

यूपी के झाँसी में कल पीएम झाँसी जलसा में शरीक होने पहुंचेंगे | कल जलसा का अंतिम दिन होगा , जिसमें सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे | बताया जा रहा है कि वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जन्मदिवस पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम के दौरान पीएम एक घंटे से अधिक समय तक रहेंगे | इस कार्यक्रम में भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ करीब 1200 लोग शामिल होने की संभावना है | इसी क्रम में झांसी जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया ।डीएम  झांसी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया  कि किले के नीचे प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थल है। कुछ समय के लिए किले के ऊपर भी कार्यक्रम है। इसके बाद नीचे कार्यक्रम स्थल पर। डिफेंस फोर्सस और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त रुप से यह कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें आधे दर्शक डिफेंस फोर्सस के और आधे लोकल ओर उत्तर प्रदेश सरकार के लोग हैं।उन्होंने यह भी  बताया कि सभी लोगों के लिए अलग-अलग रास्ते हैं, अलग-अलग उनकी पार्किंग के लिए भी व्यवस्था की गई है। उसी प्रकार सिटिंग व्यवस्था भी की गई है। प्रधानमंत्री का लगभग डेढ़ घंटे का कार्यक्रम का है। जिसमें लगभग 1200 लोग शामिल होने आयेंगे। जिनके लिए व्यवस्था की गई है। बता दे कि बीते दिन सीएम और रक्षामंत्री भी झाँसी जलसा में शामिल हो चुके है | 

Advertisement
cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!