चलती कार टायर फटने से पलटी, कई लोग घायल

SHARE:

पंकज शर्मा
अलीगढ़ 14 अप्रेल। दादों कस्बा में बुधवार सुबह छह बजे चलती कार अगला टायर फटने से पलट गयी। जिसमें थाना छर्रा के गांव नगला मोहन निवासी तीन सगे भाई सहित कार में सवार चार लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को छर्रा सीएचसी में भर्ती कराया।थाना छर्रा के गांव नगला मोहन निवासी बंटू यादव, योगेन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव पुत्रगण रामनिवास यादव व गांव के ही प्रशांत कुमार पुत्र ओमप्रकाश सहित चारों लोग जिला हापुड़ के कस्बा गढ़मुक्तेश्वर में प्रशांत के एक रिश्तेदार के देशी शराब के अलग-अलग ठेकों पर सेल्समेंन का काम करते हैं। बुधवार को आंबेडकर जयंती के चलते शराब के ठेका बंद हैं। इसलिए चारों लोग अपने रिश्तेदार की स्विफट कार से तड़के गांव के निकले। सुबह करीब छह बजे कस्बा दादों में घुसते ही आरामशीन के सामने कार का अगला टायर अचानक फट गया। टायर फटने के चलते कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। कार को पलटते ही आस-पास के लोग आ गये और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से चारों युवकोें को कड़ी मशक्त के बाद निकाला और छर्रा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया है। चारों घायलों का उपचार किया जा रहा है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!