घास लेने गए युवक को रंजिश में गोली मारी , पुलिस जांच में जुटी ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पीलीभीत।  खेत पर घास काटने गए युवक को पुरानी रंजिशन के चलते गोली मार दी। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है।बीसलपुर कोतवाली के  भीकमपुर परानपुर गांव निवासी युवक को पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  युवक को  बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां हालत बिगड़ने पर उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

भीकमपुर परानपुर निवासी हरिओम सुबह खेत पर घास काटने गया था तभी गांव के लोगों ने उस पर गोली चला दी जो कि उसके कंधे पर जाकर लगी। गोली की आवाज सुनकर उसका भाई हरि शंकर मौके पर आ गया।  घटना की सूचना  बीसलपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।  मौके पर पहुंचे कोतवाल नरेश त्यागी ने गंभीर हालत में उसे बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।  युवक की  गंभीर  हालत होने  पर उसे डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।  पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एसपी दिनेश प्रभु ने बताया कि दो भाई खेत पर काम कर रहे थे तभी किसी व्यक्ति ने गोली चला दी , घटना में युवक के कंधे में गोली लगी है।  युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे जांच जारी है |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज