गोपाल अंजान बने सदस्य विधान परिषद , कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ किया स्वागत

SHARE:

मुरादाबाद | खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान को  सदस्य  विधान परिषद  मनोनीत  होने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं  ने  गोपाल अंजान का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया |  रविवार को प्रदेश सरकार ने मंत्री मंडल के विस्तार के साथ चार एमएलसी मनोनीत करने के प्रस्ताव को भी राजभवन भेजा था | आज उनको विधानसभा परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है|  जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में  गजब की खुशी है  | इस मौके पर  कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश कुमार, जिला पंचायत आदि बीजेपी के पदाधिकारियों द्वारा गोपाल अंजान जी को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया | गोपाल अंजान ने मीडिया को  बताया  कि कार्यकर्ताओं के स्नेह और आशीर्वाद से आज जो दायित्व मुझे दिया गया है वह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है इस तरह में एक कुशल तरीके से कार्य करना है आज हमारा कद बढ़ा है कल भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं का पद भी बढ़ेगा यह जातिवाद संप्रदायवाद नहीं है यहां पर भारतीय जनता पार्टी का जो कार्यकर्ता होता है वही आगे बढ़ाया जाता है आज सिद्ध हो चुका है यहां वंशवाद नहीं है यह जातिवाद नहीं है यह पैसे का बोल वाला नहीं है भारतीय जनता पार्टी ने आज स्पष्ट कर दिया है और हम सब लोग 2022 के चुनाव में साढे तीन सौ पार करके मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में दोबारा सरकार को बनाएंगे | 

Advertisement
cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!