बरेली। उत्तर प्रदेश फिटनेस फेडरेशन (रजि.) की ओर से रविवार, 23 अगस्त को मिनी बाईपास स्थित प्रदेश कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारी संभव कुमार दुबे के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने बताया कि संगठन ने संभव कुमार दुबे को बरेली मंडल कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर उन्हें संगठन की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही ड्रेस कोड भेंट कर फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी मिलने के साथ संभव कुमार दुबे से फेडरेशन की गतिविधियों को और मजबूत करने तथा सदस्यों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद है। सभी ने उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस दौरान अरमान खान, सोनू कश्यप, प्रकाश मुखर्जी, मोईन उद्दीन, भीम मनोहर, सचिन कुमार, मो. राशिद खान, मुनीर, पंकज सागर, ओमेंद्र सिंह, आनंद सागर समेत फेडरेशन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।



