
बरेली | प्रेमनगर पुलिस ने होमगार्ड की समझदारी से एटीएम काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार लोगो को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने अपराधियों के पास से एक गैस सिलेंडर ,दो ब्लेड ,तीन चाकू ,एक अवैध तमंचा ,तीन मोबाइल , कुछ अदद सामान बरामद किया है |दरसल देररात प्रेमनगर पुलिस क्षेत्र में गस्त कर रही थी तभी एक होमगार्ड ने पुलिस को सूचना दी कुछ संदिग्ध लोग जीआरएम एटीएम के पास खड़े है | जब पुलिस मौके पर पहुंची तभी एटीएम के बाहर दो मोटरसाइकिल पर खड़े दो लोगो ने शोर मचाना शुरू कर दिया की पुलिस आ गई है | पुलिस को देख एटीएम के अंदर खड़े दो लोगो ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिए | पुलिस ने समझदारी करते हुए किसी तरह एटीएम गिरोह के चार लोगो पर काबू पाते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया जबकि गिरोह का एक सदस्य भागने में सफल रहा | पुलिस ने मौके से अपराधियों के पास एक गैस सिलेंडर ,दो ब्लेड ,तीन चाकू ,एक अवैध तमंचा ,तीन मोबाइल , कुछ अदद सामान बरामद किया है | पकड़े गए आरोपियीं में आलोक मिश्रा पुत्र श्रीनिवास ,दीपक पुत्र राकेश निवासी थाना सुभाषनगर क्षेत्र के रहने वाले है साथ ही तालिब अली पुत्र जावेद फिरोजाबाद , युवराज पुत्र नरेश कुमार मंडी जिला हरियाणा का रहने वाला है | एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीतीरात पुलिस ने एटीएम के आसपास घूमते हुए चार लोगो को गिरफ्तार किया है जबकि एक शख्स भागने में सफल रहा है | पकड़े गए अभियुक्त एटीएम काटने का काम करते है | पकड़े गए अभियुक्तों में दो बरेली , एक हरियाणा , एक फिरोजाबाद जिले के रहने वाले है | अभियुक्तों के पास से एक गैस सिलेंडर , दो ब्लेड , एक अवैध तमंचा ,तीन चाकू बरामद हुए है | वही पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एटीएम काटने के प्रयास से पहले एक्सिस बैंक के एटीएम को काटना चाहते थे लेकिन लोगो के आवागमन के चलते उन्हें अपना इरादा बदलना पड़ा |




