स्वतंत्र देव ने पीलीभीत में गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां  , पीएम मोदी को फिर से पीएम बनाने की अपील 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी के पीलीभीत  पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह ने गरीब कल्याण मंच से जनता को   सम्बोधित किया|   इस  मौके पर  स्वतंत्र देव सिंह ने  पूर्व की  कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए विपक्ष पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया साथ ही मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए  कहा  कि  देश में निशुल्क गरीबों के लिए गैस कनेक्शन , 2 करोड 61 लाख  शौचालय , गरीबो के इलाज के  लिए साढ़े तीन करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ-साथ फ्री राशन कहा  जैसी तमाम योजनाओं को मोदी सरकार ने देने का  काम किया |  कुल मिलाकर  स्वतंत्र देव सिंह अपने संबोधन में  आगामी लोकसभा चुनाव को  ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार की छबि को और बेहतर बनाने में लगे हुए ताकि आगामी चुनाव में पीलीभीत की जनता भाजपा को अपना मत दे |

वही स्वतंत्र देव सिंह ने  मोदी सरकार की तारीफ करते हुए  यह भी कहा कि  रूस यूक्रेन के बीच युद्ध में फंसे ऑपरेशन गंगा के तहत 22300 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस दिलाने का काम भी इसी मोदी सरकार द्वारा किए जाने को लेकर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताया   स्वतंत्र देव ने 2024 चुनाव को लेकर एक बार फिर देश के यशस्वी गरीबों के नेता नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देकर उन्हें प्रधानमंत्री बनाए जाने की अपील भी की।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज