सौंदर्यम हाऊसिंग सोसाइटी वासियों की अनोखी पहल , कोरोना से लड़ने के लिए बनाया आइसोलेशन सेंटर 

SHARE:

नोयडा :कोरोना सूबे में कहर बरपा रहा है | प्रतिदिन परेशान करने वाली खबर आ रही है | लोग अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन नहीं मिलने की शिकायत कर रहे है | वही सरकार भी ऑक्सीजन से लेकर कोरोना संक्रमितों को दवाइयां और बेड देने की कोशिश कर रही है | लेकिन ग्रेटर नोएडा के गौर सौंदर्यम हाऊसिंग  सोसायटी के रहने वाले लोगो ने सरकार के भार को कम करने के मकसद से खुद पहल की है | जिसके तहत सोसाइटी के लोगो ने  टास्क फोर्स बनाकर लोगो के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम करना शुरू कर दिया है|  सोसाइटी से जुड़े सदस्यों ने बताया  कि सोसाइटी के बैंकेट हॉल में आइसोलेशन सेंटर बनाया , इसके लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, बेड और अन्य मेडिकल समान सोसाइटी में रहने वाले डॉक्टरों के निगरानी में खरीदा गया है|  जल्द ही आइसोलेशन पूरी तरह से तैयार हो  जाएगा | फिलहाल कई जरुरतमंदो के घर  ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया जा रहे है  | हालाँकि आइसोलेशन  संचालन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से  कोई एनओसी नहीं मिली है | सोसाइटी के लोग आइसोलेशन शुरू करने के लिए प्रशासन की अनुमति मिलने का इंतजार कर रही है | सोसाइटी के अनुसार  शहर में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए  टास्क फोर्स ने सोसाइटी के डॉक्टरों की सलाह पर 20 से ज्यादा सिलेंडर और 8 बेड का इंतज़ाम किया  है ताकि लोगो को सुविधा मिल सके|  टास्क फोर्स को जैसे ही  प्रशासन से मंजूरी   मिलेगी तो तुरंत  आइसोलेशन सेंटर को शुरू कर दिया जाएगा|  सोसाइटी  के सदस्य ने बताया कि   किसी परिवार को  ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है तो उन्हें घर घर जाकर मैडिसन की सुविधा दी जा रही है | सोसाइटी में  आइसोलेशन शुरू होने से यहाँ रह रहे 1500 परिवारों को राहत मिल सकती  है | एक जानकारी के मुताबिक  आइसोलेशन में ट्रेंड नर्सेज और सोसाइटी के एक्सपर्ट डॉक्टर कोरोना संक्रमितों पर नजर रखने को तैयार है  | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!