संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ व्यक्ति का पेड़ से लटका मिला शव,पुलिस मामले की जांच में जुटी

SHARE:

विवेक शर्मा

बरेली। नवाबगंज थाना अंतर्गत आने वाला गांव सिजौलिया में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही रहने राममूर्ति लाल यादव( 45)का शव उनकी ही जगह में खड़ा पेड़ पर अंगोंचा से फंदा लगा लटका मिला। जानकारी के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था मृतक की पत्नी कमला देवी ने बताया कि उसके पति रात खाना खाने के बाद घर के दरवाजे के पास चारपाई डाल कर सो गए थे, आधी रात्रि के समय ऐसा लगा जैसे किसी ने आवाज दी , जब उन्होंने उठ कर देखा और कहा कि कौन है? उस समय चारपाई पर उसका पति राममूर्ति लाल नहीं थे । जब उसने टार्च लेकर उठ कर बाहर देखा तो कहीं कोई नहीं था इसके बाद वह आकर सो गई , सुबह 6बजे जब वह उठी तो देखा कि उनके पति का शव उसके घर के समीप खड़े पेड़ लटक रहा था। देखते ही उसके होस उड़ गए । वही मृतक के पुत्र ने आत्म हत्या करने की तहरीर नवाबगंज थाने में दी है तहरीर के आधार पर पुलिस सिजौलिया पहुंची एसएसआई वीरेंद्र प्रताप सिंह हल्का इंचार्ज नितिन शर्मा पुलिस फोर्स लेकर सिजौलियां पहुंचे ।पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिए बरेली भेज दिया साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!