श्री शिरडी साई मंदिर में भंडारे का हुआ आयोजन ,   मेयर उमेश गौतम सहित कई  अधिकारियों ने ग्रहण किया प्रसाद ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली |  गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री शिरडी साई सर्व देव मंदिर श्यामगंज में भंडारे का आयोजन हुआ | इस भंडारे में आमजन के साथ कई वीपीआई पहुंचे | मंदिर प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार सुबह काकड आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई |  पंडित सुशील कुमार पाठक ने सबसे पहले  गणेश गायत्री दत्तात्रेय साईनाथ पूजन हवन किया | इसके बाद  साईनाथ का महाभिषेक मध्यान्ह आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया |

 

इस मौके पर मंदिर के सर्वराकार पण्डित सुशील कुमार पाठक ने बताया कि सद्गुरु श्री साईं नाथ की  कृपा से गुरु पूर्णिमा को उत्साहपूर्वक भव्य-दिव्य उत्सव के रूप मे मनाते आये हैं। इस बार श्री शिरडी साई सर्व देव मंदिर श्यामगंज में आज  भंडारे का आयोजन हुआ | जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु जनों ने प्रसाद ग्रहण किया | इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजीव पाण्डेय ,महापौर डा उमेश गौतम, कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल  ,सत्यवती पाठक, योगेश अग्रवाल ,अशोक सक्सेना ,संजय आयलानी ,गौरव अरोडा, अशोक ठाकुर ,मनोज मूलचंदानी ,बिक्की अरोड़ा आलोक अग्रवाल ,डाक्टर ए सी त्रिपाठी ,आनंद लखटकिया ,नीरज सैनी, दीपाली अग्रवाल ,सारिका साहू आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment