
शीशगढ़ : क्षेत्र के गाँवों में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ | सुबह से लोगो में मतदान के लिए उत्साह देखा गया | वही मतदाताओं में कोरोना का खौफ नहीं दिखाई दिया | यही वजह रही मतदाताओं ने सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियाँ उड़ाई ।विकलांग बोटरो ने भी उत्साह के साथ किया मतदान| गाँव जाफरपुर निवासी अतीक अहमद व नूरुल निशा दोनों पैरों से विकलांग होने के बावजूद पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुँचे ।गाँव बूँची गौटिया के प्राथमिक स्कूल में स्थित बूथ पर चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही बिना मास्क लगाए मोबाइल चलाने में मस्त दिखाई दिया ।हालाँकि चुनाव ख़त्म होने तक शीशगढ़ क्षेत्र में लोगों ने अपनी सरकार को चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया | सुरक्षा नजरिये से यहां तगड़े इंतजाम किये थे |
Author: cradmin
Post Views: 27




