शाहजहांपुर में गन्ने के खेत में 5 साल की बच्ची के साथ  सामूहिक दुष्कर्म , लुका छुपी के खेल के बहाने दो नाबालिग छात्रों ने बनाया  शिकार ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

कमेलश शर्मा ,


यूपी के शाहजहांपुर जिले में 5 साल बच्ची से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 5 साल की बच्ची से 2 बच्चों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। दरअसल लुका छुपी का खेल खेल रही साढे 5 साल की बच्ची को गांव के ही दो आरोपी बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गए जहां उसके साथ दोनों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म  को अंजाम दिया |

 

वही मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव बाजपेई ने बताया कि थाना बंडा के अंतर्गत एक  गांव के बच्चे सोमवार शाम लुका छिपी का खेल खेल रहे थे इन्हीं बच्चों में से दो नाबालिग छात्र  बच्ची को अपने साथ बहला  फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गए जहां पर दोनों ने बच्ची के साथ बारी-बारी से सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।

 

घटना के बाद बच्ची किसी तरह रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता की मां की ओर से दोनों नाबालिग आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है |पुलिस ने पीड़ित बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है |  पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। फिलहाल इस घटना के बाद लोग सकते में हैं आखिर दो नाबालिग बच्चों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम  कैसे दिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज