शादी समारोह में अचानक चली गोली , गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  सिरौली थाना क्षेत्र में  गुरूवार की रात शादी समारोह में  गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से  घायल हो गया | जैसे ही घटना की जानकारी  शादी समारोह में मौजूद लोगो में हुई तो  हड़कंप मच गया | स्थानीय लोगो ने आनन फानन में घायल व्यक्ति को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया , जहां घायल का इलाज चल रहा है | गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर होने की खबर है | पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है | 

एसएसपी मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सिरौली के अन्तर्गत एक व्यक्ति राम सिंह  (42 )एक कार्यक्रम में खाना खाने गये थे, इस दौरान पंडाल के पीछे से एक गोली उनके कंधे पर आकर लगी, घायल अवस्था में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका ईलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल व्यक्ति के भाई की तहरीर के आधार पर धारा 307 के तहत  मुकदमा पंजीकृत किया  है। मौजूद चश्मदीद साक्षियों के बयान के आधार पर एक  व्यक्ति तुलाराम सिंह पुत्र कल्याण सिंह उम्र 44 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके द्वारा बताया गया है कि वह अपना अवैध शस्त्र (तमंचा) पांडाल के पीछे लोड कर रहा था। दुर्घटनावश फायर हो गया था। अभियुक्त से अवैध शस्त्र बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त को  जेल भेजा जा रहा है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment