
उत्तर प्रदेश के इटावा में दबंगो को शराब की बोतल तोड़ने से मना करने पर एक बुजुर्ग महिला को दबंगो ने पीट दिया जिसके चलते महिला की अस्पताल में मौत हो गई | जिस समय दबंग महिला के साथ मारपीट कर रहे थे उस समय परिजनों ने चोरी छिपे घटना का वीडियो भी बना लिया | पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास भी तेज कर दिया है | वीडियो में दबंग हाथों में ईंट पत्थर लिए मृतक महिला के परिवार के साथ गाली गलौच करते नजर आरहे है साथ ही महिला के घर मे घुसने का प्रयास कर रहे है।जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मेवाती टोले की है | परिजनों के अनुसार उनके घर के बाहर कुछ युवक शराब के नशे में बोतल तोड़ रहे थे। जिसको मना करने पर युवक आग बबूला हो गए और घर में घुसकर मारपीट करना शुरू कर दिया जिसके चलते ( 60 ) मुन्नी देवी की मौत हो गई | घटना के वक्त मृतक महिला के परिजनों ने एक युवक को मौके से पकड़ लिया जबकि अन्य युवक मौके से फरार होने में सफल हो गए | घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | मृतिका के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है |फिलहाल पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है | एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मोहल्ला मेवाती टोला में दोपहर एक विवाद हुआ जिसमें एक महिला मुन्नी देवी की मौत हुई है | घटना के सम्बन्ध में पीड़ित परिवार के तरफ से एक लिखित तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है| जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा |




