
दैनिक राशिफल, 3 अप्रैल 2021 दिन, शनिवार
शनिवार 3 अप्रैल 2021, चैत्र मास कृष्ण पक्ष विक्रम संवत 2077 तिथि पंचमी, जेष्ठा नक्षत्र सुबह 8:53 तक तत्पश्चात मूल नक्षत्र चंद्रमा धनु राशि में
मेष राशि- भाग्य की प्रबलता से सुख में वृद्धि रहेगी, राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अपने कामकाज में सफलता मिलेगी. यात्रा में सावधानी रखें स्वास्थ्य बहुत उत्तम नहीं कहा जा सकता.
वृषभ राशि- आज चंद्रमा मृत्यु वाले भाव में है, कार्यस्थल पर तनाव मिल सकता है. अधिकारी वर्ग से असंतुष्टी हो सकती है. जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है क्रोध पर नियंत्रण रखें.
मिथुन राशि- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा, विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिले. छिपे हुए रोगों के प्रति सावधानी रखना आवश्यक है. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी.
कर्क राशि- आज रोग के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है, कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. अनावश्यक खर्चों से परेशानी होगी. वृद्धजनों और गुरुजनों के पांव छूना लाभकारी रहेगा.
सिंह राशि- मित्रों का सहयोग प्राप्त हो, अध्ययन करने पर ज्ञान प्राप्ति के लिए समय शुभ रहेगा, व्यापारी वर्ग की आमदनी औसत दर्जे की रहेगी, जो जातक विवाह योग्य हैं उनके विवाह की बात चलेगी.
कन्या राशि- चतुर्थ चंद्रमा किसी भी बात को लेकर दिन में तनाव दे सकता है. आज के दिन को बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. परिश्रम की अधिकता रहेगी.
तुला राशि- आज परिश्रम और पराक्रम दिखाने का दिन है मित्रों का सहयोग मिलेगा, अचानक धन लाभ हो सकता है. विद्यार्थी वर्ग के लिए अध्ययन करने के लिए समय शुभ है. यदि पूर्व में आपको ह्रदय रोग हुआ है तब आपको खानपान में सावधानी रखने की आवश्यकता है.
वृश्चिक राशि- पूर्व में किए गए प्रयासों से आज धन प्राप्ति के योग बनते हैं. समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. घरेलू कार्यों में धन का अधिक खर्च होने की संभावना है. किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है. जीवन साथी से व्यर्थ का वार्तालाप ना करें.
धनु राशि- आज मन प्रसन्न रहेगा विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो.
छोटे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यर्थ के झगड़े झंझटों से बचें.
मकर राशि- आज आपका 12वॉ चंद्रमा है, देर तक के झगड़े झंझट पर स्वास्थ्य नरम रह सकता है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहे खर्चे की अधिकता रहेगी, बाहरी क्षेत्रों से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है. मन किसी कारणवश अशांत रह सकता है.
कुंभ राशि- व्यापारी वर्ग आज लाभ में रहेगा, कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग से तनाव मिल सकता है, विद्यार्थी वर्ग के लिए आज के दिन शिक्षा ज्ञान प्राप्ति के लिए अच्छा है.
मीन राशि- सरकारी कार्यों के लिए आज का दिन शुभ है परंतु खर्चे की अधिकता रहेगी. पूर्व में किए गए पुण्य कार्य आज फलित होंगे. धर्म-कर्म में आस्था मैं वृद्धि होगी. दिन की शुरुआत मंदिर जाने से करें तो शुभ रहेगा.
विशेष- – वृषभ राशि और मकर राशि के लिए सावधानी बरतें.
वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लाभ में रहेंगे.
संक्रामक रोगों की अधिकता 15 अप्रैल तक अभी रहेगी सावधान रहें सुरक्षित रहें.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




