विवाहिता को दहेज के लिये पीटकर घर से निकाला

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। दहेज लोभियों ने विवाहिता को घर से मारपीट कर निकाला। विवाहिता ने जेठ पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित और छेड़छाड़ ,दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
मिली जानकारी के मुताबिक इलाके के एक गांव के विवाहित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया।

 

 

करीब 10 साल पहले उसकी शादी संजीव कुमार के साथ हुई थी। उनके पिता ने अपनी क्षमता से अधिक दान दहेज दिया था। लेकिन इसके बाबजूद पति समेत सुसराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। इसके अलावा जेठ प्रेमशंकर गलत निगाह रखता है। वहीं  दो साल पहले दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति समेत सभी सुसराल वालो ने पीड़िता को पीटकर घर से निकाल दिया। रिश्तेदार और समाज के लोगो ने पंचायत करके मामला निपटाने का प्रयास किया तब सुसराल वालो ने एक लाख रुपए लेकर विवाहिता को अपने घर रखा था। कुछ दिन शांत रहने के बाद दहेज लोभी विवाहित पीड़िता को परेशान करने लगे।

 

 

करीब एक सप्ताह पहले सभी ने एक राय होकर पीड़िता को घर से निकाल दिया। किसी तरह से अपने मायके पहुंची विवाहिता ने दो दिन पहले पिता के साथ थाना जाकर तहरीर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को पति संजीव,जेठ प्रेमशंकर, ससुर छेदा लाल समेत पांच लोगो के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित,छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।हालंकि अभी गिरफ्तारी किसी की नही हुई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज