वरुण गाँधी का पीलीभीत तीन दिवसीय दौरा जारी , ध्वजारोहण के साथ एकता सरोवर का किया उदघाटन

SHARE:

pilibhit

यूपी के पीलीभीत से सांसद  वरुण गांधी ने  अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापना का ध्वजारोहणकर  शहर के एकता सरोवर का भी फीता काट कर  उद्घाटन किया है। पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर  100 फिट के राष्ट्रीय ध्वज का सांसद वरुण गांधी ने  ध्वजारोहण किया, साथ ही मंच से जनता का सम्बोधन कर राष्ट्रहित की बात की। वहीं दूसरी ओर सांसद वरुण गांधी ने किसान मोर्चा सहित कार्यकर्ताओ से धरती पर बैठकर उनके साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओ को सुना।

वही  सांसद वरुण गांधी ने शहर के बीचोबीच बने एकता सरोवर पार्क का भी फीता काटकर उसका उद्घाटन किया है।  बता दे एकता सरोवर पार्क  शहर के बीचोबीच स्थित था। जो बेहद बुरी स्थिति में था जिसका जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सौन्द्रीयकरण , लाइटिंग ,वोटिंग , कैंटीन आदि की व्यवस्था करके जनता को सौप दिया। 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!