रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार , 105 रेमडेसिविर वायल्स बरामद 

SHARE:

रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार , 105 रेमडेसिविर वायल्स बरामद 

रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार , 105 रेमडेसिविर वायल्स बरामद गिरीश नारायण 

नोएडा | कोरोना ने हर किसी की जिंदगी को प्रभावित किया है | वही कुछ लोग कोरोना में अवसर ढूंढ रहे है | ऐसे ही एक मामले का खुलासा नोएडा पुलिस और क्राइम ब्रांच गौतमबुद्ध नगर ने संयुक्त रूप से किया है | पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने आरोपी के पास 105  रेमडेसिविर वायल्स , एक सेंट्रो कार , के साथ एक लाख 54 हजार रूपए भी बरामद किये है | पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कालाबाजारी करने आरोपी रचित घई मूलरूप से  दिल्ली का रहने वाला है वर्त्तमान में वह  टॉवर-3 सेक्टर-168  नोएडा के म0न0 2503  में रहता है |  आरोपी रचित को  थाना क्षेत्र के डीपीएस पब्लिक स्कूल सेक्टर 29 के पास से गिरफ्तार किया गया है। बताया यह भी गया है | आरोपी  रचित रेमडेसिविर इंजेक्शन की वायल्स चंडीगढ़ से लाकर  दिल्ली और उससे सटे जगहों पर मनमाफिक दामों में बेचता था |डीसीपी क्राइम  अभिषेक ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस को कोविड की दवा की कालाबाजारी के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सफलता मिली है | पुलिस ने रचित घई नाम के एक शख्स से 105  रेमडेसिविर वायल्स के साथ एक लाख 54 हजार रूपए ,एक सेंट्रो कार बरामद की है | रचित की गिरफ्तारी  मुखबिर की सूचना पर नोएडा से हुई है | पुलिस दवा लाने के स्रोत्र की जानकारी जुटा रही है | मामले में जो दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!