
अब्दुल वाजिद
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है | यहां शादी समारोह में शामिल होने आये युवक ने डीजे पर डांस पर डांस करते हुए फायरिंग कर दी | जिसमे 19 वर्षीय बीकॉम कर रहे युवक की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई | घटना होने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया | पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले शिकायत की है | पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है | जानकारी के मुताबिक बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा में गुरूवार देर रात हरेंद्र पाली नाम का युवक मृतक के पड़ोस के में रहने वाले डूंगर लाल की बेटी की शादी में शामिल होने आया था | शादी में डीजे पर डांस करते समय हरेंद्र ने फायरिंग कर दी | इस फायरिंग में पचपेड़ा निवासी भारत के अचानक गोली लग गई |गोली लगते ही भारत की मौके पर ही मौत हो गई | खून से लथपथ देखकर भारत को जमीन पर पड़ा देख सनसनी मच गई | इस बीच हरेंद्र मौके से भाग गया | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया| पुलिस ने परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी | प्रभारी एसएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात साढ़े ग्यारह बजे ग्राम पचपेड़ा में गंगाराम राम के यहां शादी थी | इस शादी में हरेंद्र पाली निवासी खुटिया आया हुआ था उसने अवैध हथियार से फायरिंग की | इस फायरिंग में भारत नाम के एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई | इस सम्बन्ध में मृतक के पिता के द्वारा बहेड़ी थाने में एक तहरीर दी गई | पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्जकर लिया है और पंचनामा भरकर बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया गया है | पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है |




