युवक और युवती को बात करना पड़ा महंगा, लोगों ने दी तालिबानी सजा

SHARE:

bilaspur thana

 रामपुर : अक्सर हम अफगानिस्तान में लोगों को तालिबान द्वारा वहशियाना तरीके से सजा देखते हुए सोशल मीडिया पर देखते रहते हैं । लेकिन उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में एक युवक और युवती को आपस में बात करना इतना भारी पड़ गया कि लोगों ने शक के आधार पर दोनों को घेर कर अलग-अलग पेड़ों में बांध दिया और फिर इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए तालिबानी सजा दी है हालांकि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में दर्जनभर से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । 

 रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद में कासर अली नाम के एक युवक की खेती की जमीन है जबकि वह उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहता है 1 सप्ताह पहले वह अपने खेत पर आया हुआ था शाम ढल चुकी थी इस बीच गांव के रास्ते पर उसकी मुलाकात वही की एक युवती से हो गई । दोनों को आपस में बातें करता देख गांव के कुछ लोग उत्तेजित हो गए और लोगों की भीड़ ने दोनों युवक युवती को शक के आधार पर पकड़ लिया जिसके दोनों को अलग-अलग पेड़ों से रस्सी के मदद से बांध दिया गया यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ लोगों की भीड़ में दोनों युवक और युवती को इंसानियत की परवाह ना करते हुए जमकर मारना पीटना शुरू कर दिया दोनों चिल्लाते रहे लेकिन किसी को भी उन पर जरा अभी रहम नहीं आया बाद में यह सारी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए इस मामले में पांच नामजद सहित कुल 17 एफ आई आर दर्ज कर ली है ।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संसार सिंह के मुताबिक कासर अली पुत्र नन्हे निवासी लांबा खेड़ा थाना कोतवाली रुद्रपुर उत्तराखंड ने थाना बिलासपुर पर आकर तहरीर दी के  दिनांक 17 सितंबर को शाम को 7:00 बजे थाना बिलासपुर के अहमदाबाद गांव में आ रहा था अहमदाबाद में उसकी कुछ जमीन निजी है और कुछ जमीन उसने ठेके पर ले रखी है रास्ते में  एक  महिला मिली वह  उस से  बातें करने लगा तभी वहां पर महिला का  जेठ और परिजन आ गए उन्हें यह शक हुआ कि  महिला  और कासर अली के बीच अवैध संबंध है इस वजह से उन्होंने महिला और कासर अली के साथ मारपीट की। इस संबंध में कासर अली की तहरीर पर थाना बिलासपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा लिख लिया गया है। और मारपीट करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जो अन्य लोग हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!