मुरादाबाद में योग दिवस की धूम , आरएसएस ने 69 स्थानों पर योग दिवस का आयोजन किया।

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

सुधीर गोयल ,

मुरादाबाद : योग भारतीय संस्कृति का  अटूट हिस्सा  है जिसे सदियों से अनेक बीमारियों का उपचार करने के लिए किया जा रहा है। भारत के साथ ही आज पूरा विश्व योग की शक्ति को समझ गया है। योग के महत्व को समझते हुए  पूरे विश्व   में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय  योग दिवस के रूप में मना रहा  है। इसी शृंखला में मुरादाबाद महानगर में आरएसएस ने  69 स्थानों पर  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये |

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस दिन का उद्देश्य आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना है। योग दिवस पर कार्यक्रम तो एक दिन हो रहा है यहां से हम लोग योग सीख कर जाएं और प्रतिदिन आधा घंटा योग करेंगे तो रोगों से दूर रहेंगे। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योग होता आ रहा है। योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा है, जो अब विदेशों में भी फैल गया है। योग के विदेशों में प्रसारित करने का श्रेय हमारे योग गुरुओं को जाता है। 21 जून को योग दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में ग्रीष्म संक्रांति का दिन भी है।

 

 

ग्रीष्म संक्रांति कई संस्कृतियों में महत्व रखती है। इस मौके पर आएसएस विंग के  से विभाग संघचालक ओम प्रकाश शास्त्री, प्रांत व्यवस्था प्रमुख अजय गोयल, विभाग प्रचार प्रमुख पवन जैन, महानगर संघचालक डॉक्टर विनीत कुमार, महानगर कार्यवाह सुरेंद्रपाल सिंह, महानगर सह कार्यवाह चौधरी, संदीप सिंघल, कमल कांत राय, महेश चंद्र, राहुल सिंह, डॉ महेंद्र सिंह, विकास गोयल, अनिल रस्तोगी, संजीव चौधरी, अरुण गौड़,  सुभाष शर्मा, अशोक विश्नोई, दामोदर चतुर्वेदी, अशोक कुमार सैनी, नवीन अरोड़ा, मनीष वर्मा, उम्मेद राजपुरोहित, अर्जुन अग्रवाल, प्रमोद जोशी, दिनेंद्र कुमार, आलोक गुप्ता, अभिनव कुमार, शिव कुमार, विवेक भटनागर, संजय भटनागर   आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे|

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज