मां बेटी के अपहरण का लगाया आरोप , पुलिस ने मामला दर्जकर जांच की शुरू 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

नवाबगंज। थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी बेटी रविवार की रात्रि घर मे सो रही थी। इसी दौरान दूसरे समुदाय के इस्लाम पुत्र मिट्ठू व फिरोज पुत्र रियाज उल हसन दीवार पर चढ़कर घर घुस आए और उसकी पुत्री के मुंह  पर कपड़ा बांध कर जंगल मे ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। अपनी बेटी को ढूंढते हुए वह मेले में पहुंची इसी दौरान नईम पुत्र असलम बेटी को ढूंढकर घर पर लाया।

सूचना पर दिल्ली से बापस आये पति पर फैसला करने का दबाब बनाया गया जब वह नही माने तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। एसएचओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पीड़ित के वयान के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज