महिला ने मकान मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा में मजदूरी पर चौका बर्तन करने वाली विधवा महिला ने मकान मालिक पर जबरजस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। खबर लिखने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की थी।

Advertisement

मूलतः  थाना भोजीपुरा क्षेत्र के एक गाँब निवासी महिला के पति का दो बर्ष पहले निधन हो गया था। अपने बच्चों का पालन पोषण करने के लिए मजदूरी पर काम करने के मकसद से वह सीबीगंज में रहने लगी। महिला सीबीगंज में कई घरों में चौका बर्तन करने के बाद थाना फतेहगंज पश्चिमी के इलाके में मजदूरी करने जाती है।

वह कस्बा में एक घर मे झाड़ू पोछा करने गयी आरोप है मकान मालिक ने उसे दबोच कर उसके साथ जबरजस्ती दुष्कर्म कर दिया।मकान मालिक के सर पर इस तरह से भूत सवार था। विधवा महिला उसके आगे खूब गिड़गिड़ाई लेकिन उसने उसे नही छोड़ा। बुधवार शाम को महिला ने मकान मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।जिस पर पुलिस जांच कर रही है। दुष्कर्म का प्रार्थना पत्र एक महिला ने दिया है। 

थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया जाँच की जा रही है।मामला पैसे लेन देन लग रहा है। आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जायेगा।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!