मन की बात में पीएम ने बरेली के बेटी की तारीफ , कही यह बड़ी बात

SHARE:

 दीपमाला पांडे

यूपी का बरेली जिला पूरे  देश में यहां की प्रतिभाओं की वजह से जाना जाता है | आज फिर एक बार यह बात  तब सही साबित हुई जब पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात के मंच से बरेली की टीचर बेटी की तारीफ की | पीएम ने कहा कि  कि दीपमाला पांडे का  दिव्यांग बच्चों के साथ चलाया जा रहा  अभियान बहुत अच्छा है इस अभियान के ज़रिये बहुत से दिव्यांग  बच्चे पढ़  सकेंगे और और देश के भविष्य को संवारने  में सहायक साबित होंगे मेरी शुभकामनाएं दीपमाला जी के साथ है।

बता दे कि बरेली के भुता  क्षेत्र के डमोर गंगापुर बेसिक स्कूल की प्रधान अध्यापिका दीपमाला पांडे ने मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांक बच्चों को शिक्षा देने के लिए एक अभियान चलाया था जिसके चलते दीपमाला ने मोहल्ला क्लास लगा कर इन बच्चों को पढ़ाना शुरू किया |  इस अभियान में उनके साथ लगभग 350 से अधिक अध्यापक अब तक जुड़ चुके हैं और इन दिव्यांग  बच्चों के माता पिता को भी बहुत ही हर्ष होता कि उनके बच्चे नॉर्मल बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाई करते हैं। 

दरसल वन टीचर वन कॉल  अभियान की  शुरुआत के बारे में दीपमाला ने बताया कि यह  अभियान उन्होंने कोरोना काल मे शुरू किया था इस अभियान में मेरे साथ 350 से ज़्यादा टीचर जुड़ चुके हैं जो हर ब्लॉक में अपनी क्लासिस लगा कर बच्चों को पढ़ा रहे हैं और आज तो इस अभियान के ज़रिये देश प्रधानमंत्री से अपना नाम सुकर बहुत अच्छा लगा उन्होंने मेरे प्रयास की तारिफ़ की|  मैं कोशिश करूंगी की  इसी तरह से देश सेवा करती हूँ। वहीं दीपमाला के  पिता  आर के पांडेय  और माता  शांति पांडेय ने मीडिया से कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर  गर्व है उनका कहना है कि बेटी देश के भविष्य में महत्पूर्ण योगदान निभाती हैं साथ हमारी सबसे यही अपील है कि बेटी को बोझ ना समझें उनको अच्छे से पढ़ाएं लिखाएं ताकि वो आगे चलकर मेरी बेटी तरह आपका नाम भी रौशन करे| 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!