बुजुर्ग को बाइक सवार टक्कर मारकर फरार, बुजुर्ग घायल,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

उझानी । नगर के एक मौहल्ले के बुजुर्ग कछला में जलजीरा बेचने का ठेला लगाते हैं। आज उन्हें बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल बुजुर्ग को उझानी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार किया ।

बुधवार को नगर के मौहल्ला गंज शहीदां निवासी हरि श्याम साहू (60) पुत्र नाथूराम काफी समय से कस्बा कछला के खजुरारा के समीप जलजीरा बेचने का ठेला लगाते हैं। बताया जाता है आज जब वह जलजीरा बेच रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक सवार उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया । बुजुर्ग को सडक पर पड़े देख आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी । मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल बुजुर्ग को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार किया ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment