
बरेली | बीडीए द्वारा बड़े बाईपास पर करीब 12 गांवों की 745 हेक्टर जमीन के अधिग्रहण के विरोध में बड़ी संख्या में किसान अपना विरोध जताने मंडलायुक्त के कार्यालय पहुंचे | किसानों का कहना है कि अगर बीडीए उनकी जमीन का अधिग्रहण करेगा तो उनके सामने भुखमरी जैसे हालात बन जायेंगे | वह किसी भी हालात में अपनी भूमि को बीडीए को अधिग्रहण नहीं करने देंगे | सोमवार को बिथरी विधायक पप्पू भरतौल की अगुवाई में 12 गांवों के किसानों के प्रतिनिधि पहुंचे | विधायक ने मंडलायुक्त के सामने किसानों का पक्ष रखा और किसानों की परेशानियों से अवगत कराया | मण्डलायुक्त ने बीडीए और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करके समस्या का समाधान कराएँगे |
इस मौके पर विधायक पप्पू भरतौल ने कहा कि किसानों के गांव उजाड़े नही जाने चाहिये , अधिग्रहण से 5 हज़ार किसान बे-घर होंगे , वही बड़ा बाई पास के पास बीडीए आवासीय कालोनी बनाने के लिये ज़मीन अधिग्रहित कर रही है जिसका विरोध किसान कर रहे है | वही कमिश्नर ने आश्वाशन दिया कि किसानों की ज़मीन नही ली जाएगी | विधायक ने यह भी बताया कि किसानों को बड़ी संख्या में मण्डलायुक्त के कार्यालय आना था लेकिन उनके समझाने से एक गांव से एक ट्राली की बात को किसान मान गए | किसानों ने बताया की बाली पुर रहमत पुर,अहरौला, कछोली, राम नगरमोहनपुर, इटीआ दोहरिया चंद पुर, बिजपुरी आदि बारह गांव के किसान आज मंडलायुक्त के कार्यालय पर अपना विरोध जताने पहुंचे थे |
मण्डलायुक्त आर रमेश ने कहा कि किसान भाई आज माननीय विधायक पप्पू भरतौल के साथ आये थे ,उनसे किसानों की समस्या के बारे में बात हुई है | किसानों की जो समस्या है उसके संबंध में प्रशासन , बीडीए के बीच बैठकर किसानों की समस्या का हल निकाला जायेगा |




