बिजनौर की कलयुगी पत्नी : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट 

SHARE:

बिजनौर की कलयुगी पत्नी : पत्नी ने प्रेमी  के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट 

बिजनौर की कलयुगी पत्नी : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट 

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने एक ऐसा खुलासा किया है | जिसमें  एक पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य साथी  के  साथ  मिलकर अवैध संबंधो में रोड़ा बन रहे पति की गला घोंटकर हत्या कर दी | पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा सर्विलांस की मदद से किया है | पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी के साथ उसके प्रेमी और एक अन्य साथी  को गिरफ्तार किया है | जानकारी के मुताबिक बिजनौर से सटे नवलपुर में विष्णु नाम का एक शख्स 23 मार्च को घर से अचानक लापता हो गया था|  जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी पत्नी ने थाने में दर्ज कराई थी | तब से पुलिस और विष्णु का परिवार विष्णु की  तलाश में था । लेकिन पुलिस ने जब अपनी जाँच शुरू की तो पुलिस ने मोबाईल सर्विलांस के ज़रिए हत्या का राज खोल दिया । पुलिस के मुताबिक रचना की शादी विष्णु से तीन साल पहले हुई थी। इसी बीच विष्णु की पत्नी अपने पड़ोसी रिश्तेदार से अफेयर हो गया | रचना का पति उसके और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधो में बाधा बन रहा था | इसलिए रचना और उसके प्रेमी ने एक रिश्तेदार से मिलकर विष्णु की हत्या का प्लान बनाया | तीनों ने मिलकर विष्णु की गला घोंटकर हत्या कर दी और राज छिपाने के लिए विष्णु के शव को जमीन में दफना दिया | पुलिस ने विष्णु के हत्या के आरोपी में पत्नी और अन्य  दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीनो को जेल भेज दिया है | एसएसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस विष्णु की हत्या का खुलासा कर दिया है | घटना के संबंध में मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी किरणपाल के साथ अजय को गिरफ्तार किया है | तीनों ने विष्णु को गंगा किनारे किसी बहाने से  बुलाकर गला घोंटकर हत्या कर दी और हत्या छिपाने के मकसद से विष्णु के शव को गंगा किनारे दफना दिया | पुलिस ने जब तीनों से पूछताछ की और सर्विलांस की मदद ली तो मामले का खुलासा हो गया है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!