बरेली :फतेहगंज पूर्वी के नितिन अग्निहोत्री ने आईएएस कैडर में परीक्षा की पास

SHARE:

बरेली। फरीदपुर क्षेत्र के युवा हर क्षेत्र में सफलता की नई कहानी लिख रहे है। अभी हाल में गरीब एक छात्र ने लेफ्टिनेंट बनकर लोगो के सामने मिसाल पेश की तो वही निवड़िया गांव के नितिन अग्निहोत्री ने आईएएस कैडर की परीक्षा पास करके फरीदपुर क्षेत्र के लोगो की खुशियों को और बड़ा दिया । जानकारी के मुताबिक ग्राम भगवान पुर कुन्दन (निबड़िया) के सूरजपाल व कैलादेवी के पौत्र नितिन अग्निहोत्री का चयन संघ लोक सेवा आयोग नेशनल रैंक 2 पर चयनित हुआ है। दरसल सूरजपाल व केला देवी के एक छोटे किसान परिवार ने अपने एकलौते बेटे नत्थुलाल अग्निहोत्री को पढ़ा लिखाकर इस काबिल बनाया कि आज उनके पुत्र ने यहां तक पहुंचकर परिवार ही नही पूरे गांव का नाम रोशन किया है।

बरेली :फतेहगंज पूर्वी के नितिन अग्निहोत्री ने आईएएस कैडर में परीक्षा की पास


पिता के संस्कारों ने बच्चों को दिखाई सफलता की राह

नत्थू लाल अग्निहोत्री ने पढ़ाई बाद नौकरी न मिलने तक जीवन यापन के लिए सरकार द्वारा चलाये जा प्रौढ़ शिक्षा केंद्र में अल्प मानदेय पर काम किया था वह बहुत ही सीधे सादे व मेहनती व्यक्ति है उनका विवाह श्रीमती विजय देवी से हुआ जो एक शिक्षित महिला है और आज भी परिवार को संभालने के साथ सबका हौसला बढ़ा रही है नत्थूलाल अग्निहोत्री ने अपने स्वम् की मेहनत से BSF में सिपाही के पद पर नौकरी जॉइन की और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत है उनके बड़े बेटे विपिन अग्निहोत्री भी B tech के उपरांत एक वहुराष्ट्रीय रूसी कम्पनी में परचेजिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत है वो शादी शुदा है उनकी पत्नी अपनी सास के साथ ही घर संभालती हैं दूसरे नम्बर के बेटे जितिन ने स्नातक के पश्चात LLB की तथा सिविल की तैयारी शुरू कर दी और इस बार उनका चयन UPSC में आल इंडिया 2nd रैंक पर हुआ है वर्तमान में उनका LLM भी पूर्ण हो चुका है उनसे छोटी उनकी बहन दिव्या अग्निहोत्री है PG करने के बाद सिविल की तैयारी कर रही है सबसे छोटा भाई जितिन अग्निहोत्री LIB कोर्स में परास्नातक डिग्री के बाद तैयारी कर रहा है एक साधारण परिवार का शिक्षा और मेहनत के दम पर यहां तक पहुंचना ही उन्हें अन्य सभी से अलग बनाता है व पूरे गांव को प्रेरणा देता है कि कोई भी इंसान शिक्षा और मेहनत के दम पर आगे बढ़ सकता है।

पूरे गांव में खुशी का मौहाल

नितिन अग्निहोत्री का चयन UPSC में होने पर पूरा गांव खुशी मना रहा है । वही परिवार के लोग मिठाई बांटकर खुशी को सभी के साथ बांट रहे है। वही ग्राम प्रधान बबीता, रवि प्रकाश मिश्रा, गंगाधर मिश्रा एडवोकेट, राजन उपाध्याय ने नितिन की बड़ी सफलता पर खुशी जताई है।


निवड़िया के युवा तीरंदाजी से पूरी दुनिया मे भारत का नाम कर रहे है ऊंचा

गांव निवडिया के कई लोग तीरंदाजी में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। तीरंदाजी में सुमंगला शर्मा भवन का चचेरा भाई विश्वास शर्मा विदेशों में भी नाम नाम कमा चुके हैं, इसी गांव का एक नवोदित तीरंदाज दिनेश शर्मा ने भी कई जगह कंपटीशन में जीत हासिल की है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!