प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लाभ लेने के लिए करे आवेदन , अंतिम तिथि 31 जुलाई ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

 

बरेली | मात्स्यिकी परियोजनाओं  का लाभ लेने के लिए  विभागीय  पोर्टल http://fymis.upsdc.gov.in पर परियोजना प्रस्ताव सहित आवेदन कर सकते हैं।  यह जानकारी सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विभा लोहनी द्वारा मीडिया को दी गई है | डॉक्टर विभा के मुताबिक पोर्टल 15 जुलाई तक खोला गया था जो कि अब  31 जुलाई, 2022 तक जनमानस को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए  खोल दिया गया है।

 

सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विभा लोहनी ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 के लिए  परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले अभिलेख व विज्ञापन का विस्तृत विवरण विभागीय पोर्टल http://fymis.upsdc.gov.in एवं विभागीय वेबसाइट http://fisheries.upsdc.gov.in पर देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, कमरा नंबर 40 विकास भवन अथवा टोल फ्री नंबर 18001805661 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज